Moradabad News: बारिश के बाद गिरे पेड़ ने ली बिलारी के फेरी वाले की जान
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। बड़ागांव तिराहे के पास सड़क किनारे खड़ा विशालकाय पेड़ अचानक गिरने से उसकी चपेट में आए बाइक सवार फेरी वाले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवाया। जनपद मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारियान निवासी जाकिर हुसैन (45) कपड़ों की फेरी करने के लिए शाहबाद क्षेत्र आए थे। बुधवार शाम फेरी कर वह अपनी विक्की मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ागांव तिराहे से पहले बारिश के कारण कमजोर हुआ एक विशालकाय पेड़ अचानक उनकी बाइक पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से जाकिर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.