Moradabad News: बारिश:अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग का नो अलर्ट
मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मौसम विभाग की तरफ से इस बार काफी कमजोर बताए जा रहे मानसून की दस्तक के बाद पिछले चार दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इन चार दिनों में मुरादाबाद में साठ मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिन चार दिनों में ठीकठाक बारिश हुई इन दिनों में बरसात होने को लेकर मौसम विभाग ने पूर्व से अलर्ट जारी कर रखा था, लेकिन, अब अगले चार दिनों के लिए मौसम की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके मुताबिक अगले चार दिन बारिश होने की ज्यादा संभावना नहीं है। सामान्य तौर पर मौसम लगभग साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान इक्का दुक्का बार बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जरूर बन सकती है। पिछले तीन दिनों से मौसम काफी खुशनुमा हो गया था, लेकिन, अब बारिश का सिलसिला थम जाने के चलते उमस बढ़ने की संभावना है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.