मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करौरी आश्रम ट्रस्ट ने आश्रम में बाबा का 53 वां निर्वाण दिवस मनाया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा को पंच स्नान कराकर श्रृंगार किया। उन्होंने सुदरकांड का पाठ किया। 21 बार हनुमान चालीसा पढ़ा और विनय चालीसा पढ़ने के बाद आरती की और भंडारा किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक अनिल कुमार शर्मा ने बताया आज अनंत चतुर्दशी के दिन बाबा ने वृंदावन आश्रम में समाधि ली थी। इसीलिए इस दिन को निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन वृंदावन में रामायण का पाठ और भंडारा किया जाता है। कार्यक्रम में राकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता,राज कुमार शर्मा, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, विनोद राय, गौरव अग्रवाल, पंडित शंखधर, पूनम शर्मा, सीमा गुप्ता,लबी गुप्ता, डा. शशि चतुर्वेदी आदि शामिल र...