मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: थाना नागफनी क्षेत्र में स्थित बाबा झारखंडी शिव मंदिर में हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी को भंडारा होता है। इस बार यह भंडारा 18 जुलाई दिन शनिवार को होगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के महंत भोले नाथ ने बताया जो श्रद्धालु सावन में मंदिर में चालीस दिन के दीपक जलाते हैं। वह भी इसी दिन से दीपक जलाने शुरू कर देते हैं। इस तरह दस दिन आषाढ़ के और तीस दिन सावन के मिलकर उनके चालीस दिन पूरे हो जाते हैं तथा वह पूर्णिमा के दिन दीपक जलाकर चालीस दिन पूरे करते हैं। जो श्रद्धालु सावन की प्रतिपदा से दीपक जलाने आरंभ करते हैं उन्होंने भाद्र माह के भी दस दिन दीपक जलाने पड़ते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...