Moradabad News: बाजार जा रही किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग में बाजार जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। आरोप है कि विरोध पर युवक ने किशोरी के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालबाग स्थित काली मंदिर के पास रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बीती आठ अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे किसी काम से बाजार जा रही थी। आरोप है कि लालबाग मदरसे के पास बिलारी थाना क्षेत्र के राजा का सहसपुर वासी अभिषेक कश्यप उर्फ नंदू पीछे से आया और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।मुगलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि तहरीर पर केस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.