मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: सोनकपुर स्टेडियम में गुरुवार को बाक्सिंग खिलाड़ियों ने खूब पंच जड़े। यहां माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नौ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम के लिए हुआ। प्रतियोगिता का संयोजक आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज रहा। संयोजक हिमांशु यादव ने प्रतियोगिता के विषय में बताया कि इसमें मुरादाबाद के समस्त संकुल की टीम प्रतिभाग करती हैं, जिसके आधार पर जनपदीय टीम का चयन होता है, जो कि 11 सितंबर को मुरादाबाद में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में आयोजित की गई।-इन खिलाड़ियों का हुआ चयनवर्ग नाम विद्यालय का नाम1 अंडर 17-(50-52 किग्रा) मो. उवेश हैबिट मुस्लिम इंटर कालेज2 अंडर 17-(54-57 किग्रा) सौरव सिंह आकां...