Moradabad News: बाइक से जा रहे युवक को घेरकर रॉड-लाठी से पीटा
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: भोजपुर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम मंसूरपुर निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र भूरे शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नौ अगस्त को बाइक से ग्राम जाहिदपुर, थाना भगतपुर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ग्राम आदमपुर के पास ढेला नदी पुल पर उसके गांव के आस मोहम्मद पुत्र भूरा हाजी, मंजूर प्रधान पुत्र जाबिर अली, भूरा हाजी का दामाद और मोहम्मद शफीक हाजी पुत्र मोहम्मद सईद ने उसे घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि चारों ने एक राय होकर उसके साथ लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.