मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के अस्लेमपुर निवासी युवक सोमवार की सुबह बाइक से ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रहा था। सुरजन नगर पहुंचने से पहले ही तेंदुए ने दुपट्टा मार दिया। उसके हाथ और पीठ पर खरोंच लग गई। इसके बाद घबराए युवक ने बाइक दौड़ा दी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी अमन(20) पुत्र दिनेश कुमार बाइक से अपनी नानी के घर नगीना थाना क्षेत्र के गांव बढ़ापुरा से सोमवार की सुबह घर लौट रहा था। उसकी बाइक सुरजन नगर से पहले पहुंची तभी एक तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मारा। युवक ने अपनी बाइक दौड़ाकर मुश्किल से जान बचाई। लेकिन तेंदुए के पंजे की खरोंच से अमन घायल हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक चिकित्सा दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...