मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी चिरंजीव सिंह ने भटावाली निवासी विशाल तेवरिया, उसके भाई विकास, आदित्य चौधरी और कुछ अज्ञात के खिलाफ धारदार हथियार से हमले का केस दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में चिरंजीव सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:20 बजे वह अपने दोस्त मयंक तोमर के साथ आरन्या सिग्नेचर सोसायटी स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर तीन नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...