मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सरेराह बाइक सवार बदमाश मझोला क्षेत्र निवासी महिला का कुंडल लूट कर फरार हो गया। कपूर कंपनी पुल पर सोमवार दोपहर बाद वारदात को अंजाम देकर भाग रहा आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश में जुटी है। मझोला थाना के मंडी समिति चौकी क्षेत्र के एकता कालोनी निवासी मंजू पत्नी खिलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अपने चाचा के घर जा रही थी। पीड़िता के अनुसार जब वह कपूर कंपनी पुल से नीचे उतर रही थी तभी सफेद रंग की बाइक पर आया बदमाश बाइक सवार झपट्टा मारकर कानों से कुंडल लूट लिया। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग मदद को पहुंचते आरेापी फर्राटा भरते हुए मौके से भाग निकल...