मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विचोला कुंदरकी के नईम अहमद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी मोटरसाइकिल की सर्विस की दुकान स्टेशन रोड स्थित रामरतन इंटर कॉलेज के सामने है। 5 जुलाई की दोपहर उसने दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद जब जाकर देखा तो बाइक गायब थी। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...