Moradabad News: बाइक की टक्कर से युवक घायल
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। नगर के मोहल्ला रहमतनगर के इमामुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है कि उनका बेटा 16 वर्षीय मोहम्मद सुहेब दोपहर करीब 1.40 बजे शाहबाद रोड से अपने घर को जा रहा था, तभी माथुर मेडिकल के पास मुरादाबाद की ओर से आ रही बाइक ने तेजी से टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे के चोटें आई, बाद में बाइक सवार मौके से भाग गया। तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.