Moradabad News: बाइक की टक्कर के बाद युवक को पीटा, केस दर्ज
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में कपूर कंपनी पुल के पास बाइक से टक्कर मारने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पाकबड़ा निवासी मोहम्मद अजीम ने मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 18 अक्तूबर को रात करीब दस बजे वह कपूर कंपनी पुल से प्रकाशनगर चौराहे की ओर जा रहा था। चिड़िया टोला के पास बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह चोटिल हो गया। अजीम के अनुसार उसने टक्कर मारने का विरोध किया तो बाइक सवार और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अजीम ने बताया कि जब वह वापस आपनी बाइक के पास पहुंचा तो उस पर रखी वेल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.