Moradabad News: बाइक और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, रेफर
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: जसपुर रोड पर गुरुवार दोपहर ग्राम फैजुल्लागंज स्थित मंदिर के पास बाइक और कार में आमने-सामने टक्का हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार दोपहर करीब 1.15 बजे राजेंद्र निवासी महुआ डाबरा, थाना जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम फैजुल्लागंज मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार रिजवान घायलों को कमालपुरी रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए काशीपुर रेफर कर दिया हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.