Moradabad News: बाइकों की टक्कर में दंपति घायल
मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में दंपति घायल हो गए, घायलों को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव बालापुर निवासी आकाश कुमार उम्र 34 वर्ष अपनी पत्नी संध्या उम्र 26 वर्ष के साथ बाइक से शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर जैसे ही उनकी बाइक रतूपुरा के पास पहुंची तभी अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में आकाश और संध्या घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.