मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: सिविल लाइंस क्षेत्र के फव्वारा चौक पर बस से उतरते ही एक युवक को दिल्ली निवासी युवक ने पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी इससे पहले युवक की बहन से ढाई लाख रुपये की ठगी कर चुका है। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी निवासी नवनीत कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे वह धामपुर से बस से फव्वारा चौक पर उतरा। आरोप लगाया कि वहां दिल्ली के छिटोरनी निवासी संदीप माहर पहले से खड़ा था। नवनीत को देखते ही आरोपी संदीप माहर ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक के साथ मारपीट में तीन पर केस दर्ज गाली देने से मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित ने किसी तरह 112 पर कॉल ...