Moradabad News: बहन के लिए रिश्ता देखने जा रहे भाई को चंदौसी में अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: बहन के लिए रिश्ता देखने के लिए बाइक से जा रहे भाई को चंदौसी में अज्ञात वाहन में रौंद डाला। इस हादसे में वाहन के दोनों पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बिलारी के मोहल्ला ठाकुरान जूनियर हाई स्कूल के पास रहने वाले साबिर हुसैन का 25 वर्षीय बेटा शकील अहमद अपनी बहन के रिश्ते के लिए चंदौसी की ओर जा रहा था। चंदौसी में ओरछी चौराहे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। वाहन के दोनों पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। उसकी मौत की खबर परिवार में पहुंची तो घर में मातम छा गया। मृतक चादरों पर छपाई और फेरी का कार्य किया करता था। वह चार बहने तथा दो भाइयों में सबसे छोटा था । शादी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.