मुरादाबाद, नवम्बर 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद पुल के पास बहनोई ने साल की गाड़ी रोककर चाबी निकाल ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के एकता विहार निवासी मोहम्मद हसन ने मुगलपुरा पुलिस को तहरीर में बताया कि 13 नवंबर को शाम पांच बजे वह जामा मस्जिद पुल के पास से गुजर रहा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान पीछे से नागफनी के डहरिया निवसी बहनोई मोहम्मद सफ्फान आया और गाड़ी रोककर जबरन चाबी निकाल ली। हसन के अनुसार उसने गाड़ी की चाबी निकालने का विरोध किया तो सफ्फान ने लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: घर के पास खड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी जान से मा...