मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: तेवर खास गांव के पास बाइक सवार महिला को डग्गामार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बस के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बिलारी के गांव तेवर खास निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी नदीमा जहां बाइक पर बैठकर कुंदरकी दवाई लेने जा रही थी। तेवर खास के पास पीछे से आई बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला बाइक से नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति नूर मोहम्मद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं जबकि महिला अपने पीछे ती...