Moradabad News: बलिया में फिर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा ब्लॉक क्षेत्र के बलिया गांव में महिला समेत तीन लोगों को निवाला बनाने वाले तेंदुए की तलाश में वन विभाग का अभियान लगातार जारी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए बलिया समेत आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए गए हैं। इसी अभियान के दौरान गुरुवार सुबह करीब सात बजे बलिया गांव में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बलिया और आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से तेंदुओं की लगातार मौजूदगी सामने आ रही है। तेंदुए के हमले में महिला समेत तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई थी। इसके बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए। खेतों और आबादी के आसपास तेंदुओं की गतिविधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.