मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बलिया में मंगलवार सुबह खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। बताया गया कि बलिया गांव निवासी मिथलेश देवी (52) पत्नी बृजपाल सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सात-आठ अन्य लोगों के साथ अपने खेत में धान लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे तेंदुए ने मिथलेश देवी पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए उनकी ओर दौड़े। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ठाकुरद्वारा में खेत में काम कर ही महिला को तेंदुए ने मारडाला लोगों के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से भाग निकला। घटना के बाद ...