मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: ग्राम मिश्रीपुर बेगमपुर स्थित शहीद तेज सिंह फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार को बलिदानी तेज सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान असम राइफल्स के अधिकारियों एवं जवानों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सलामी दी और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बलिदानी के परिजनों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम मिश्रीपुर बेगमपुर निवासी तेज सिंह वर्ष 2002 में सिक्किम के फाल्कन क्षेत्र में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पहाड़ी की चट्टान उनकी पार्टी पर गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में आठ वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनमें तेज सिंह भी शामिल थे। उनकी वीरता और देशसेवा को सम्मान देने के लिए उनकी ...