Moradabad News: बढ़ी बीमारी : सीओपीडी-अस्थमा के मरीजों से वार्ड हुआ फुल
मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पिछले करीब पंद्रह दिनों के दौरान हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा काफी बढ़ जाने का असर सांस और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ जाने के तौर पर सामने आया है। मंडलीय जिला अस्पताल में सांस की बीमारी सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और अस्थमा से पीड़ित होकर पहुंचे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे पीड़ित कई मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। जिसकी वजह से जिला अस्पताल का चेस्ट वार्ड मरीजों से फुल हो गया है। जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि मौसम एकाएक बदलने के साथ ही हवा में प्रदूषण बढ़ने का दोहरा असर सीओपीडी और अस्थमा के मरीजों की हालत बिगड़ने और जो लोग सांस एलर्जी के प्रति संवेदनशील हैं उनकी समस्या बढ़ गई। सीओपीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.