मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: नगर के एसएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने विज्ञान गतिविधि के दौरान विज्ञान के सुंदर मॉडल बनाएं। विज्ञान अध्यापक इसराइल हुसैन ने विज्ञान मॉडल बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। बच्चों ने सुंदर मॉडल बनाकर उसके बारे में सभी को जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक गोपाल कृष्ण भारद्वाज, निदेशक अभिषेक भारद्वाज ने बच्चों को पुरूस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज तिवारी के अलावा रामचरण शर्मा, विशाल वर्मा, विजय सिंह, सुभाष कुमार, ऋतु शुक्ला आदि सहित अनेकों अध्यापक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...