Moradabad News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पांच घायल
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम पंडिया में बच्चों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे एक शख्स के भी गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। घटना के समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार रात गांव निवासी अरमान के घर के बच्चों और मुशाहिद के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया कि शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष एक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.