Moradabad News: बच्चों के विवाद में देवर-भाभी को पीटा, चार पर केस
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी। जिसमें महिला और उसका देवर समेत तीन को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मूंढापांडे के गांव बरवाला खास निवासी रेखा पत्नी ऋषिपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर को रात करीब 8:30 बजे उनके घर के बच्चों का दूसरे पक्ष के लोगों के बच्चों से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि इसी रंजिश में आरोपी पक्ष के उमेश, उसका भाई दिनेश, गुड्डू और उसका भाई विवेक ने घर पर आकर हमला बोल दिया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि चारों ने उसे, उसके देवर धनपाल और दीप्ती को मारपीट कर घायल कर दिया। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मूंढापांडे थाने में चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.