Moradabad News: बच्चों के विवाद में दंपति और बेटे को पीटा, पांच पर केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने दंपति और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांचों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। थाना मझोला के गांव खदाना निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर को पड़ोस में रहने वाले चमन के बच्चों से उसके बेटे कार्तिक का विवाद हो गया। आरोप लगाया कि विवाद इतना बढ़ा कि चमन अपने भाई गुड्डू, बबलू, विशेष और छोटू के साथ मिलकर कार्तिक और उसकी मां निशा के साथ बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने ईंट से कार्तिक पर हमला किया, जिससे उसके आंख में चोट आ गई। पीड़ित शिवकुमार के अनुसार उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसके ऊपर भी हमला कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.