Moradabad News: बच्ची पर कुत्ते ने बोला जानलेवा हमला,गंभीर घायल
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव कांकर खेड़ा में खेल रही बच्ची ने जैसे ही कुत्ते के बच्चे को छुआ, कुत्ते के बच्चे की मां ने बच्ची पर जानलेवा हमला बोल दिया ,उसका चेहरा बुरी तरह नोच दिया। बच्ची को गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाया गया है। क्षेत्र के गांव कांकर खेड़ा में ताई फिरदौस जहां के निकट सोफिया 2 वर्ष पुत्री मुजफ्फर अली शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे खेल रही थी। फिरदौस जहां गोबर के कंडे की पाथ रही थी। बच्ची ने जैसे ही कुत्ते के पिल्ले को छुआ, तो उसकी मां हमलावर हो गई और बच्ची को नोच कर जख्मी कर दिया। बच्ची के चेहरे को बुरी तरह फाड़ दिया, बच्चों को सीएचसी लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.