Moradabad News: बंदे वाली मंडैयो में चल रही हरि कथा का यज्ञ, हवन एवं भंडारे के साथ समापन
मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: क्षेत्र के ग्राम बंदे वाली मंडियों में आयोजित सात दिवसीय हरि कथा का शनिवार को विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार यज्ञ-हवन के साथ भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म,अध्यात्म, सदाचार और भक्ति का संदेश प्राप्त किया। भंडारे में क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। कथा के अंतिम दिन बिश्नोई धर्म की पारंपरिक विधि के अनुसार यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
यज्ञ-हवन का धार्मिक महत्व बिश्नोई धर्म में यज्ञ को विशेष आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व प्राप्त है। यज्ञ की परंपरा धर्म, प्रकृति संरक्षण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.