मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: डिलारी। थाना क्षेत्र के कई गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के डर से ग्रामीण परेशान हैं और घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। बुधवार को खेत पर जा रहे एक किसान पर बंदरों के झुंड ने हमला कर लहुजुहान कर दिया,घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर लाल निवासी मुरारी लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल शर्मा अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान चार से पांच बंदरों ने एकत्र होकर उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घायल मुरारी लाल शर्मा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी ले जाया गया। वहां तैनात चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बंदर...