मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में डिलारी-मुलावान मार्ग पर बाग के किनारे बंदरों के झुंड ने एक वृद्ध किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। 4-5 बंदरों ने किसान को घेरकर बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी से मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र में बंदरों के लगातार बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत है। ​जानकारी के अनुसार, गांव धीगरपुर निवासी वृद्ध किसान फकीर मोहम्मद पुत्र अब्दुल सलाम किसी काम से मुलावान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाग के पास अचानक चार-पांच बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। बंदरों के बुरी तरह काटने से किसान लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी...