मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नगर निगम के संविदा कर्मचारी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस किया है। यह मुकदमा नागफनी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने दर्ज कराया है। नागफनी क्षेत्र निवासी युवती ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि झांझनपुर हरथला निवासी नगर निगम के संविदा कर्मचारी धमेंद्र कुमार उर्फ डीके का आयुष्मान कार्ड को लेकर उसके घर जाना-जाना था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी धमेंद्र ने उसकी मां और भाई से जानकारी बढ़ा ली और इसी का फायदा उठाकर पीड़िता की मां से उसका मोबाइल नंबर ले लिया।आरोप है कि बाद में आरोपी ने पीड़िता के ऊपर मोबाइल पर बात करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी धमेंद्र कुमार उर्फ डीके के खिला...