मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल की ओर से रामगंगा विहार स्थित आरएसडी अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्लब के सदस्यों और अन्य रक्तदाताओं ने 20 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन राजीव रस्तोगी ने रक्तदान को महान सामाजिक सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर के कन्वीनर रोटेरियन डॉ. गौरव कुमार रहे। रोटेरियन तरुण और रोटेरियन सौरभ ने व्यवस्थाएं संभालीं। मनोज, सीताराम, अलीशा और विशाखा का भी सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...