Moradabad News: फोटोग्राफी के क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के दिए गए टिप्स
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश व ऑल इंडिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में फोटो एक्सपो-2026 का आयोजन किया गया। उद्घाटन शहर विधायक रितेश गुप्ता, शिक्षाविद् विशेष गुप्ता ने किया। 28 कंपनियों ने स्टॉल लगाकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी में तकनीक और उपकरणों को लेकर जानकारी दी। यह भी बताया गया कि कैसे फोटोग्राफी के क्षेत्र में रोजगार बढ़ा सकते हैं। फोटो एक्सपो में लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार भी दिये गए। फोटोग्राफी में योगदान देने वाले दिवंगत वरिष्ठ फोटोग्राफर्स अंबरीश अग्रवाल, फरहत युसुफी, धर्मेन्द्र सिंह परिहार, उजागर सिंह खुराना और एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. ओपी रोड़ा के परिवारीजनों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: फोटो प्रदर्शनी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.