मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बस्तौर गांव स्थित एक फैक्टरी में मंगलवार को एक 20 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में युवक की मौत की वजह करंट लगना बताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। संभल जिले के सोनकपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सलावत नगर निवासी रोहित सैनी पुत्र रामपाल सिंह एक फैक्टरी में पेंट का काम करता था। वह ठेकेदार अनिल के अधीन कार्यरत था और सप्ताह में एक बार अपने घर जाता था। बताया गया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद फैक्टरी कर्मी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंच...