मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति और डब्लू डब्लू एफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गंगा उत्सव-2026 के तहत फेजुल्लागंज वेटलैंड में जागरूकता एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शुभारंभ गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को नदियों, वेटलैंड और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि गिरीश द्विवेदी और ठाकुरद्वारा के एसडीएम अंजनी कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: नदी व पर्यावरण संरक्षण की ...