Moradabad News: फुहारों ने सबसे साफ कर दी कांठ रोड-बुद्धि विहार की हवा
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: मानसून के सीजन में फुहार पड़ने के सिलसिले के चलते सांस लेने के लिए शहर की हवा काफी साफ हो गई। धूल-गुबार, जहरीले प्रदूषित कण वातावरण से गायब हो गए। मंगलवार सुबह मुरादाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 43 दर्ज किया गया। एक्यूआई 50 से नीचे होने के कारण स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वातावरण की स्वच्छता की आदर्श स्थिति रही। कांठ रोड और बुद्धि विहार इलाके की हवा सबसे ज्यादा साफ रही। कांठ रोड का एक्यूआई 30, बुद्धि विहार का 31, जिगर कॉलोनी का 42, कांशीराम नगर का 52, ट्रांसपोर्टनगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.