Moradabad News: फुटपाथ-नालियों से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम, शिक्षकों ने संभाला मोर्चा
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज के आसपास फुटपाथ और नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को नगर निगम की टीम पहुंची। कार्रवाई शुरू होने पर कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बाहर आ गए और नगर निगम टीम के साथ मिलकर विद्यालय के सामने से अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया। कॉलेज के आसपास और बाहर फुटपाथ पर दुकानदारों और व्यापारियों का सामान रखा होने के साथ ही सड़क किनारे ईंट-पत्थर और निर्माण सामग्री पड़ी थी। इससे विद्यार्थियों को सड़क पर चलना पड़ता था। छुट्टी के समय विद्यार्थियों की भीड़ के कारण यहां जाम की स्थिति भी बन रही थी। नालियों पर भी अतिक्रमण होने से जलनिकासी प्रभावित होने और गंदगी की समस्या बनी हुई थी।
कार्यवाही के दौरान विरोध मंगलवार को नगर निगम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.