मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव नौसना में युवक का शव फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इस मामले को लेकर कोतवाली में सूचना दर्ज कराई गई है। जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव मझैयान झाऊ के रहने वाले जाहिद हुसैन पुत्र इब्राहिम का 25 वर्षीय बेटा मुरादाबाद के सिटी हॉस्पिटल में काम किया करता था, 27 जून को वह सिटी हॉस्पिटल मुरादाबाद गया था, तभी से वापस नहीं लौटा। दो जुलाई को बिलारी थाना क्षेत्र के गांव नौसना गांव के रहने वाले राजवीर पुत्र रामप्रसाद के खेत में उसका शव पेड़ पर लटका पाया गया। जिसकी सूचना बिलारी पुलिस ने दी। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पिता की ओर से दी गई तहरीर के बाद सूचना दर्ज की है।

हिंदी हिन्द...