Moradabad News: फल की चिंता त्याग ईश्वर को समर्पित करें कर्म
मुरादाबाद, सितम्बर 14 -- Moradabad News: पाकबड़ा के ग्राम डिडौरा में भजन संध्या एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को कर्म करते हुए फल की चिंता त्यागकर कर्म को ईश्वर को समर्पित कर देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया श्रीमद् भागवत भगवान की भक्ति, प्रेम, करुणा और सदाचार का मार्ग प्रशस्त करती है। रामायण मर्यादा, त्याग, सत्य, कर्तव्य और पारिवारिक संस्कारों का अनुपम संदेश देती है। उन्होंने कहा मनुष्य को भौतिक जीवन की व्यवस्तता के बीच मानसिक शांति के लिए भगवान के नाम का स्मरण करना चाहिए। व्यवस्था में संजीव चौधरी, सोनाली धीर, ममता चौधरी मुकुल चौधरी, सरिता देवी, सारिका अग्रवाल, प्रेमा पांडे, हर्ष चौधरी, सुधा शर्मा, निर्देश पाल,दीपशिखा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.