Moradabad News: फर्जी दस्तावेज से वन विभाग से रिलीज करा ली ट्रक, दो पर केस
मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर वन विभाग से ट्रक छुड़ा लिया। दिल्ली निवासी ट्रांसपोर्टर जब वन विभाग कार्यालय पहुंचा तब इस फर्जीवाड़े का पता चला। बाद में दस्तावेज जांचे तो बुलंदशहर और गाजियाबाद निवासी दो लोगों के नाम सामने आए। जिसके बाद ट्रासपोर्टर ने सिविल लाइंस थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नई दिल्ली के खजूरी खास गली नंबर 14 निवासी जावेद अली ने बीते दिनों एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह टांसपोर्ट का काम करते हैं। जावेद अली के अनुसार फरवरी 2025 में मुरादाबाद वन विभाग की टीम ने उनका ट्रक ओवरलोडिंग में पकड़ कर सीज किया था। उस समय ट्रक को रिलीज कराने के लिए काफी कानूनी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद कारोबार में नुकसान होने के कारण कुछ समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.