मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवक और उसकी पत्नी की आईडी पर तीन युवकों ने फर्जी आईडी बनाकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर 13 दिन में जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी राज ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। राज के अनुसार बीते 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे वह घर पर पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान उसकी और उसकी पत्नी की आईडी पर फर्जी आईडी बनाकर मझोला के लाइनपार माता मंदिर के पास किराये पर रहने वाले निखिल उर्फ विश्वकर्मा, एकलव्य और संभल के असमोली निवासी सौर्य यादव ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकीदी कि 13 दिन के अंदर जान से मार दे...