मुरादाबाद, अगस्त 13 -- Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने लाइनपार ज्ञानी वाली बस्ती निवासी प्रदीप कुमार सैनी, बंगला गांव निवासी रमनलाल, नयागांव पीएसी निवासी नीरज कुमार, मझोला निवासी मुकेश, अमरोहा के अहमदनगर निवासी जगराम व जीवाराम, सतीश चंद्र सक्सेना, ज्ञानी वाली बस्ती निवासी शिखा वसू और प्रकाशनगर निवासी विजय कुमार कश्यप के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा मझोला के भोगपुर मिठौनी उर्फ सिरकोई भूड़ निवासी अनवर अली की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से लिखा गया है। जिसमें उन्होंने आरोपियों पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उनकी जमीन बेचने का आरोप लगाया है। दर्ज रिपोर्ट में मझोला के भोगपुर मिठौनी उर्फ सिरकोई भूड़ निवासी अनवर अली ने बताया कि उनके पिता ऐवज अली ने शाहपुर तिगरी में एक भूमि खरीदी थी। अनवर अली के अनुसार पिता की...