मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर 15 के प्लॉट में रखा टेंट हाउस का सामान चोरी हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार को संभल निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीओ सिविला लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मझोला के मिलन विहार गोकुलधाम सोसाइटी निवासी यश शर्मा ने बुधवार को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह महाराजा टेंट हाउस के संचालक और इंवेट ऑर्गनाइजर हैं। उन्होंने मझोला के ही नयामुरादाबाद सेक्टर 15 सी स्थित प्लाट में लोहे का स्टेज बनाने का सामान और टेंट हाउस का अन्य सामान रख रखा है। 28 सितंबर को जब वह प्लाट पर गए तो वहां रखा एक से डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान गायब था। सीओ ने बताया कि गुरुव...