Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 6.38 लाख की ठगी, दो पर केस
मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर गलशहीद क्षेत्र निवासी व्यक्ति से 6 लाख 38 हजार रुपये ठग लिए । आरोपी ने दूसरे के प्लाट का फर्जी मालिक खड़ा करके जमीन का बैनामा भी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते दिनों जब दीवार तोड़ी गई तब ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीधी सराय निवासी मेराज आलम ने बीते दिनों एससपी को दी शिकायत में बताया कि कटघर के रहमत नगर गली नंबर-1 निवासी शकील अहमद ने उन्हें पंडित नगला में 60 वर्ग गज का एक प्लॉट दिखाया। उसने कहा कि प्लॉट मालिक से खरीद लिया है लेकिन अभी बैनामा नहीं कराया है। उसने यह भी कहा कि मुझे रुपयों की सख्त जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.