Moradabad News: प्लाट दिलाने का झांसा देकर 34.19 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना के मोहल्ला सादात सराय सिरसी निवासी मारूफ को धोखाधड़ी कर रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते 24 मई को आजादनगर निवासी महिला यासमीन जहरा ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें प्लाट दिलाने के नाम पर 34 लाख 19 हजार 742 रुपये लेकर हड़पने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी आरोप लागया था कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.