मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: प्रेमी से निकाह कराने की मांग लेकर एक युवती सोमवार को थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से प्रेमी को बुलाकर निकाह कराने की गुहार लगाई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया गया। करीब आठ घंटे चली पंचायत के बाद दोनों परिवार निकाह के लिए राजी हो गए। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। अमरोहा जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी पहले उसी गांव का निवासी था और वर्तमान में परिवार के साथ पाकबड़ा में रहता है। दोनों के बीच करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग है। युवती ने कहा कि वह उसी युवक से निकाह करेगी। पुलिस ने युवक, उसके परिजनों और युवती के परिजनों को थाने बुलाया। देर रात तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों ने निकाह कराने पर सहमति जता दी। बताया गया कि दो दिन के अंदर निकाह कराय...