Moradabad News: प्रशिक्षु डीएसपी ने पढ़ा 'गांडीव' और 'सुदर्शन' का पाठ
मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे पुलिस उपाधीक्षकों(डीएसपी) के लिए रविवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यशाला में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को गांडीव और सुदर्शन ऐप के बारे में विस्तार से बताया। रविवार को आयोजित कार्यशाला में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को बताया कि गांडीव ऐप केंद्रीय सेवा के 14 विभागों से जुड़ा है। राज्यों के भी कई विभाग इस ऐप से जोड़ दिए गए हैं। इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के पासपोर्ट, रेलवे टिकट, राशन कार्ड, पेन कार्ड आदि के जरिये किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है। अपराधियों की पहचान और उन तक पहुंचने के लिए इस ऐप का उपयोग कैसे किया जा सकता है इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.