Moradabad News: प्रदेश स्तरीय टेबल-टेनिस के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम चयनित, वाराणसी जाएगी टीम
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मुरादाबाद, संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम चयनित कर ली गई है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 अक्टूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में आयोजित होगी। क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चयनित टीम में बालक वर्ग में 6 खिलाड़ियों को चुना गया है। जिसमें विराट गुप्ता, कविश गोयल, प्रिंस नरजीनारी, अक्षत सिंह, पर्व जैन और अर्नव भारद्वाज शामिल हैं। टीम मैनेजर सुचित्रा नरजीनारी रहेंगी। शनिवार को चयनित टीम को क्रीड़ा अधिकारी, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा. अजय पाठन ने शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.