मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: प्रदेशीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में मुरादाबाद के शिक्षक सचिन चौधरी भी चयन समिति का हिस्सा होंगे। उन्हें अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीम के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सचिन चौधरी को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेशीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर तक मुरादाबाद मंडल में होगा। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। सचिन चौधरी एएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में कार्यरत हैं। उन्हें अंडर-19 बालिका वर्ग की चयन समिति में सदस्य बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: जूनियर बालिका कबड्डी के ट्रायल 16 से चयन समिति खिला...